Powered By Blogger

Tuesday 13 May 2014

हरा समुंदर गोपी चंदर

आज कुछ बच्चे गलियारे में खेल रहे थे...

हरा समुंदर गोपी चंदर...
बोल मेरी मछली कितना पानी.?

एक बच्चा (सीने पर हाथ रखकर)- इतना पानी.!

(फिर सभी बच्चे डुबकी लगाकर उठने की अवस्था में)
हरा समुंदर गोपी चंदर...
बोल मेरी मछली कितना पानी.?


एक बच्चा (गले पर हाथ रखकर)- इतना पानी.!

(फिर सभी बच्चे डुबकी लगाकर उठने की अवस्था में)
हरा समुंदर गोपी चंदर...
बोल मेरी मछली कितना पानी.?

एक बच्चा (नाक पर हाथ रखकर)- इतना पानी.!

तभी मैं उनके बीच पहुँच गया और एक कड़ी जोड़ते हुए मैंने कहा-
बच्चों, खेल के आखिर में बोलना-
"पानी हुआ, नाक के पार...
अबकी बार मोदी सरकार."


'मोदी सरकार' सुनकर सभी बच्चे हंसते-
मुस्कुराते हुए खुश हुए
और
मेरे कहे शब्दों को जोड़कर 'हरा समुंदर गोपी चंदर' खेल का आनंद उठाते रहे.!